फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगा रालोद

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राष्ट्रीय लोकदल आगामी विधानसभा चुनाव में 10 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसमें देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार की सीटें शामिल होंगी। 20 जनवरी को पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।
विज्ञापन

प्रेसक्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में दल के प्रदेश संगठन मंत्री चौधरी नीरपाल ने कहा कि पार्टी साफ-सुथरी छवि वाले लोगों को ही प्रत्याशी बनाएगी। चुनाव में किसानों को न्याय, युवाओं को रोजगार, चिकित्सा शिक्षा, सामाजिक न्याय, सड़क, बिजली-पानी की समुचित व्यवस्था मुख्य मुद्दे होंगे। भले पार्टी उत्तराखंड में कम सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन जितने भी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा, उसमें मजबूत प्रत्याशी खड़ा किया जाएगा। प्रेसवार्ता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तामीन त्यागी, प्रदेश महासचिव नंदनी वत्स, रवीन्द्र लांबा, फरमान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें