फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से नदी-नाले उफान पर

विज्ञापन
भारी बारिश से उफान पर आया सहसपुर पौंधी खाला। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
क्षेत्र में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। कई सड़कें जलमग्न हो गईं। सहसपुर क्षेत्र में बारिश का पानी लोगों के घर में जा घुसा। वहीं, प्राथमिक विद्यालय कुंजा के परिसर में बारिश का पानी भरने से तालाब बन गया। दोपहर बाद बारिश थमने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सात बजे से क्षेत्र में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया, जो दोपहर 12 बजे तक जारी रहा। इस दौरान हुई तेज बारिश से नदी-नाले पूरी तरह से उफान पर आ गए। सहसपुर में टीचर कॉलोनी, सेलाकुई बाजार, सहसपुर मार्केट और रामपुर में सड़कों पर पानी भर गया। इसके चलते इन इलाकों में ट्रैफिक रेंग-रेंग कर आगे बढ़ा। टीचर्स कॉलोनी में कई लोगों के घरों में पानी भर गया। शीतला और स्वारना नदी में भी पानी आ गया। इस सीजन में यह पहला मौका है जब उक्त बरसाती नदियों में पानी आया हो। साथ ही कुंजा गांव में भी प्राइमरी स्कूल परिसर में पानी भर गया। इस कारण स्कूली छात्रों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, पहाड़ी अंचलों में भी सुबह झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें