फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर नेशनल टीचर्स अवॉर्ड से सम्मानित होंगी रीता बाली

विज्ञापन
नेशनल अवॉर्ड टू टीचर्स के लिए चयनित हुए शिक्षिका रीता बाली। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
हरबर्टपुर स्थित केंद्रीय तिब्बती विद्यालय की शिक्षिका रीता बाली का चयन इस वर्ष नेशनल अवॉर्ड टू टीचर्स के लिए किया गया है। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस अवॉर्ड से उन्हें सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

रीता बाली बीते 21 साल से सीएसटी हरबर्टपुर स्कूल में बतौर विज्ञान विषय की शिक्षिका के रूप में तैनात हैं। वह स्कॉउट गाइड की प्रभारी भी हैं। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए दूसरे देशों के छात्रों को शिक्षित करने का काम करती हैं। शिक्षिका रीता बाली ने बताया कि उन्होंने इस पुरस्कार का श्रेय पूर्व प्रधानाचार्य अनिता नरूला को दिया है। अवॉर्ड के रूप में रीता को 50 हजार रुपये की नकद, सिल्वर मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा प्रदान किया जाएगा। रीता की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें