फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइजिंग स्टार, अधोईवाला एफसी जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
लाला नेमीदास मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग में बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबलों में राइजिंग स्टार और अधोईवाला ब्वॉयज एफसी (फुटबॉल क्लब) ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन

पवेलियन मैदान में आयोजित लीग में पहला मैच राइजिंग स्टार और कारबरियन एफसी के बीच खेला गया। इसमें राइजिंग स्टार पहले हाफ और दूसरे हाफ में प्रतिद्वंद्वी टीम पर पूरी तरह से हावी रही। राइजिंग स्टार ने 5-0 से मैच अपने नाम किया। वहीं, दूसरे मुकाबले में अधोईवाला ब्वॉयज एफसी और केवी स्पोर्टिंग एफसी के बीच भिड़ंत हुई। इसमें दोनों टीमें गोल के लिए जूझती रहीं। अधोईवाला एफसी के योगेश ने एक गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई और अंत में इसी स्कोर के साथ अधोईवाला एफसी विजयी रही।
एसपी जोशी, अनिल रावत, बलविंदर सिंह, डीएस नेगी ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव उस्मान खान, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी व कई अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें