तिमली रेंज अंतर्गत रोड हैड से रेस्क्यू किया गया अजगर।
- फोटो : VIKAS NAGAR
कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज अंतर्गत आदूवाला तिमली चौक पर एक अजगर जंगल से निकल रोड हैड पर आ गया। अजगर को सड़क इस बीच सड़क किनारे अजगर निकलने की सूचना लोगों ने वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल के भीतर छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर को चौक के पास लोगों ने सड़क किनारे एक अजगर को लेटा हुआ देखा। अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच घटना की जानकारी किसी ने वन विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ने में कामयाब हो सकी।
रेंजर पूजा रावल ने बताया कि अजगर करीब साढ़े पांच फिट लंबा था। पूर्व में भी यह अजगर जंगल से निकल आबादी क्षेत्र में आ चुका है। ऐसे में इस बार अजगर को जंगल के भीतर तक छोड़ा गया है। जिससे उसे कोई नुकसान नहीं पहुंच सके।
टीम में वन दरोगा जेएस नौटियाल, दैनिक श्रमिक नरेश कुमार, मेदीन खान मौजूद रहे।