आरोप है कि पुलिस कि ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।बुधवार शाम को इस मामले से नाराज हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपित युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।