फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: खांडगांव फ्लाईओवर के पास बाड़मेर एक्सप्रेस की चपेट में आकर महिला की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

Thu, 21 Aug 2025 12:13 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

पुलिस को सूचना मिली कि खांडगांव फ्लाईओवर के पास सोमेश्वर नगर के निकट एक महिला महिला बाड़मेर एक्सप्रेस की चपेट में आ गई है। सूचना के बाद वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खांडगांव फ्लाईओवर के पास एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि बुधवार रात 8:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि खांडगांव फ्लाईओवर के पास सोमेश्वर नगर के निकट एक महिला महिला बाड़मेर एक्सप्रेस की चपेट में आ गई है। सूचना के बाद वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। महिला ने गुलाबी रंग के कुर्ता और सलवार पहना था। महिला के शरीर में कई गुम चोट लगी थी। उसका बांया पैर घुटने से ऊपर फैक्चर हुआ था।

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हादसा: बस-ट्रैक्टर ट्राली की हुई जबरदस्त भिड़ंत, चपेट में ई-रिक्शा व बाइक सवार भी आए
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद ट्रेन के लोको पायलट संजय वर्मन ने वीरभद्र रेलवे स्टेशन अधीक्षक को बताया कि उक्त महिला अचानक इंजन के सामने आ गई थी। जिसको इंजन की साइड से टक्कर लग गई थी। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सोमेश्वर नगर और आसपास के लोगों से महिला की पहचान करवाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें