फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश ः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चार विदेशी घायल

Fri, 14 Feb 2020 07:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर खाई में गिर गई। इससे कार सवार चार विदेशी घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एम्स में भर्ती कराया। फिलहाल सभी घायलों की हालत में सुधार है। 

विज्ञापन


कैलाश गेट चौकी इंचार्ज विकेन्द्र कुमार ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार की देर रात करीब डेढ़ बजे तपोवन से एक कार मुनिकीरेती की ओर आ रही थी। कार चालक का तपोवन बाईपास मार्ग पर संतुलन बिगड़ गया। इस कारण कार करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मार्ग से गुजर रहे अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

एम्स में सभी विदेशियों की हालत में सुधार

सूचना पाकर चौकी इंचार्ज विकेंद्र कुमार पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू अभियान चलाकर कार सवार चार विदेशियों को बाहर निकाला तथा एंबुलेंस की सहायता से सभी को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया।
 
उन्होंने घायलों की पहचान 60 वर्षीय एनटीनो पलासाल निवासी स्पेन, 47 वर्षीय क्रिस्टीना रोजरीगोज उर्फ चेताली निवासी स्पेन, 47 वर्षीय सतोमी मिजोगासि निवासी जापान, 46 वर्षीय मारचीला सुकम  निवासी ब्राजील के रूप में कराई। उन्होंने बताया कि कार एनटीनो पलासाल चला रहे थे। उन्होंने बताया कि एम्स में सभी विदेशियों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें