फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: परशुराम चौक पर नशे में धुत युवकों के दो गुटों में विवाद, लाठी-डंडे, पत्थर और चापड़ से युवक पर हमला

Thu, 26 Feb 2026 07:47 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

दुकान में बैठे युवक ने बाहर खड़ी एक स्कूटी को लात मारकर गिरा दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में गाली-गलौच और हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
विवाद के बाद मारपीट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में परशुराम चौक पर दिनदहाड़े मारपीट की घटना से अफरा तफरी मच गई। नशे में धुत युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया और इस दौरान जमकर  लाठी-डंडे और पत्थर चले। हिंसक झड़प में दो युवक और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी के सी भट्ट ने बताया की दोनों पक्ष मे मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। युवकों के बीच मारपीट हुई। झड़प में दो युवक और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से एक गंभीर घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। अन्य दो का उपचार उपजिला चिकित्सालय में जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dehradun: पार्षद पर महिला सफाई कर्मी के उत्पीड़न का आरोप, निगम परिसर में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, परशुराम चौक स्थित एक जूस की दुकान पर खुलेआम शराब पी जा रही थी। बताया गया कि दुकान में बैठे युवक ने बाहर खड़ी एक स्कूटी को लात मारकर गिरा दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में गाली-गलौच और हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान दुकान में बैठे युवक ने नारियल छिलने वाले चापड़ से हमला कर दिया, जिससे एक युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

दो खिलाफ मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
कोतवाली पुलिस ने मारपीट के आरोप में दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि स्कूटी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें एक पक्ष के आयुष मित्तल और अनिरुद्ध गुप्ता ने दूसरे पक्ष के सार्थक पर नारियल काटने के चाकू से हमला कर दिया। जिससे सार्थक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पक्षों का पुलिस ने मेडिकल कराया है। सार्थक के दोस्त की शिकायत पर आयुष मित्तल व अनिरुद्ध गुप्ता के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें