पिता ने बेच दी संपति, नौकरी भी छूटी, नहीं बचा रास्ता
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अनुराग दुबे और शिवम दुबे दोनों सगे भाई हैं। अनुराग दुबे ने पूछताछ के दौरान बताया कि दोनों भाई अहमदाबाद में नौकरी करते थे। दोनों की नौकरी छूट गई। उनके पिता ने भी मकान और संपत्ति बेच दी। ऐसे में उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं बचा था। बताया कि दोनों रविवार को आत्महत्या करने के लिए ऋषिकेश आए, यहां आईएसबीटी के पास से एक स्कूटी किराए पर ली। मेडिकल स्टोर से सर्जिकल ब्लेड भी लिए।
स्कूटी लेकर दोनों शिवपुरी निकल गए और कमरा लिया। सोमवार को दोनों ऋषिकेश बदरीनाथ हाइवे पर सिंगटाली के पास पहुंचे। यहां दोनों ने स्कूटी खड़ी की और नीचे उतर गए। दोनों ने ब्लेड से नस और गले को काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन भाई का जब अधिक खून निकलते देखा तो वह डर गया। युवकों के जीजा ने बताया कि पारिवारिक कारणों से दोनों भाई अवसादग्रस्त थे।