फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: प्रेमी ने बेरहमी से की प्रेमिका के नाबालिग भाई की हत्या, बहन ने बनाई थी पूरी योजना, घेर में दफनाया शव

Mon, 13 Mar 2023 08:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की)

सार

कुलबीर की बहन ने दूध में नींद की गोली मिलाकर परिवार के लोगों पिला दिया था। जिसके बाद पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया था। इसके बाद दोस्त कृष्णा के साथ मिलकर रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को अपने घेर में ले जाकर दफना दिया था।
विज्ञापन
नाबालिग के हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर प्रेमी ने ही प्रेमिका के भाई कुलबीर की हत्या की थी। नाबालिग बहन के प्रेम संबंधों का कुलबीर विरोध कर रहा था। इसके बाद हत्या करने से पहले आरोपी ने प्रेमिका के साथ मिलकर पूरी योजना तैयार की। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से नींद की गोली के पत्ते भी बरामद किए हैं। वहीं, पुलिस मृतक की बहन से अब भी गहनता से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


अंकिता हत्याकांड: SC ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब, रिपोर्ट जमा करने के लिए दिया दो हफ्ते का समय

सोमवार को लक्सर कोतवाली में एसपी क्राइम रेखा यादव ने प्रेसवार्ता कर हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि ढाढेकी निवासी सेठपाल का 17 साल का बेटा कुलबीर उर्फ शेर सिंह घर से गायब हो गया था। परिवार के सभी लोग गहरी नींद में मिले थे। उसकी नाबालिग बहन गहरी नींद में नहीं मिली थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कुलबीर की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

भाई ने बहन को देखा था आपत्तिजनक स्थिति में
पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच की तो पता चला कि कुलबीर की नाबालिग बहन का पड़ोस के ही राहुल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।पुलिस ने शक के आधार पर शनिवार को राहुल और उसके दोस्त कृष्णा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसका कुलबीर की बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुलबीर ने एक दिन दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद कुलबीर ने अपनी बहन की पिटाई करने के साथ ही उसके साथ झगड़ा किया था। इसी के चलते उसने कुलबीर की बहन के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई थी।

पूरे परिवार को दी थी नींद की गोलियां
कुलबीर की बहन ने दूध में नींद की गोली मिलाकर परिवार के लोगों पिला दिया था। जिसके बाद पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया था। इसके बाद दोस्त कृष्णा के साथ मिलकर रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को अपने घेर में ले जाकर दफना दिया था। एसपी क्राइम ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। जबकि मृतक की बहन से कुछ तथ्यों पर अभी गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान सीओ मनोज ठाकुर, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, एसएसआई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बहन ने रिश्ते को किया शर्मशार
कुलबीर की हत्या का राज खुलने के बाद हर कोई हैरत में है। ग्रामीणों का कहना है कि कोई बहन ऐसा कर सकती है किसी ने सोचा भी नहीं था। बहन प्यार में इतना पागल हो जाएगी कि वह अपने सगे भाई की हत्या का षड़यंत्र रच सकती है। किसी को अब भी विश्वास नहीं हो रहा है। उधर, परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।

पुलिस टीम की थपथपाई पीठ
ब्लाइंड केस का खुलासा करने वाले लक्सर कोतवाली पुलिस की एसएसपी अजय सिंह और एसपी क्राइम रेखा यादव ने पीठ थपथपाई है। वहीं, पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि आरोपी नींद की गोली किस मेडिकल से लेकर आया था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बड़ी मात्रा में नींद की गोलियों के पत्ते लाकर अपनी प्रेमिका को दिए थे। साथ ही प्रेमिका रोजाना दूध में नींद की गोली मिलाकर परिजनों को देती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें