फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: पर्यटकों को शिवपुरी घुमाने लाया था टूरिस्ट गाइड, गुफा के पास नहाते समय गंगा में बहा

Sun, 19 Feb 2023 03:57 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

शिवपुरी में वशिष्ठ गुफा के पास लखनऊ निवासी 23 वर्षीय टूरिस्ट गाइड ईशान कुछ पर्यटकों को घुमाने के लिए पहुंचा था। पर्यटक गंगा किनारे घूमने लगे तो ईशान नहाने के लिए गंगा में उतर गया। अचानक ईशान का संतुलन बिगड़ा और वह गंगा की तेज धाराओ में बहने लगा।
विज्ञापन
गुफा के पास नहाने के दौरान गंगा में बहा टूरिस्ट गाइड, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में वशिष्ठ गुफा के पास नहाने के दौरान एक टूरिस्ट गाइड गंगा में बह गया। यह हादसा तब हुआ जब टूरिस्ट गाइड पर्यटकों को घुमाने के लिए पहुंचा था। एसडीआरएफ और जल पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


रविवार की दोपहर मुनि की रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी में वशिष्ठ गुफा के पास लखनऊ निवासी 23 वर्षीय टूरिस्ट गाइड ईशान कुछ पर्यटकों को घुमाने के लिए पहुंचा। पर्यटक गंगा किनारे घूमने लगे तो ईशान नहाने के लिए गंगा में उतर गया। अचानक ईशान का संतुलन बिगड़ा और वह गंगा की तेज धाराओ में बहने लगा।

ये भी पढें...Badrinath Yatra: दस किमी हाईवे पर नौ जगह दरारें, कैसे पहुंचेंगे लाखों श्रद्धालु बदरीनाथ धाम, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक को गंगा में बहता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही शिवपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद जल पुलिस और एसडीआरएफ ढालवाला की टीम भी मौके पर पहुंच गई। एसडीआरएफ और जल पुलिस ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाना शुरू किया एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि ईशान तपोवन स्थित एक कॉटेज में रहता है। घटना की जानकारी ईशान के परिजनों को दे दी है। गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें