मीट सप्लाई करता था युवक
मृतक अजेंद्र कंडारी नगर पंचायत तपोवन और नगर पालिका मुनि की रेती क्षेत्र में संचालित होटल, ढाबों और आसपास क्षेत्रों में मीट सप्लाई करता था। 25 अक्तूबर की देर रात मृतक खारास्रोत में अंग्रेजी शराब के ठेके के आसपास संचालित खोखों और ठेलियों से पैसे लेने के लिए पहुंचा था। यहीं मृतक और आरोपी मेंे लड़ाई हो गई। दोनों को बीच पैसे के लेनदेन को विवाद की वजह बताया जा रहा है।