ऋषिकेश में थाना रायवाला के अंतर्गत गीता कुटीर के पास एक युवक नदी में नहाने के दौरान डूब गया। एसडीआरएफ ने उसका शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जितेंद्र सिंह(32) गीता कुटीर के पास ही अरिहंत होटल में काम करता था। वह अपने दो साथियों के साथ नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह अचानक नदी में डूब गया।