फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: दयानंद आश्रम घाट पर गंगा में बहा हरियाणा का पर्यटक, तलाश में जुटी SDRF, नहीं लगा कोई सुराग

Sun, 08 Sep 2024 02:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Rishikesh News: पर्यटक सुबह स्नान के लिए घाट पर चले गए थे। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर गंगा में गिर गए और कुछ ही देर में तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन
गंगा में डूबे हरियाणा के पर्यटक की खोज करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा से ऋषिकेश आया एक पर्यटक रविवार सुबह गंगा में बह गया। एसडीआरएफ पर्यटक की तलाश में जुटी है लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वरदान राजन(67)  पुत्र श्रीनिवासन गोपालन, सिटी फेस 2 गुड़गांव हरियाणा अपने साथियों के साथ  दयानंद आश्रम आए थे। सुबह वह स्नान के लिए घाट पर चले गए। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर गंगा में गिर गए और कुछ ही देर में तेज बहाव में बह गए। सूचना पर जल पुलिस व एसडीआरएफ टीम पर्यटक की खोज में जुट गई। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Rishikesh: आईएसबीटी परिसर में मिला बस परिचालक का शव, सिर पर मिले घाव, हत्या की आशंका

विज्ञापन

विज्ञापन

पंजाब के पर्यटक काभी नहीं लगा सुराग

थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गीता भवन घाट पर शनिवार को पंजाब का एक पर्यटक गंगा स्नान के दौरान नदी में डूब गया था। उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम सर्च अभियान चला रही है, लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं लग सका है। डूबने वाले व्यक्ति की पहचान अभिमन्यु सिंह विनायक निवासी पी-1/101, वेस्टर्न पार्क, व्यू रेजिडेंस, सेक्टर 66, मोहाली, पंजाब के रूप में की गई। थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि घटना के संबंध में डूबे पर्यटक के परिजनों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें