फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: टीजीएमओसी के उपाध्यक्ष जसपाल सिंह रौतेला का निधन, ट्रांसपोर्टरों में शोक की लहर

Fri, 22 Mar 2024 05:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

जसपाल सिंह रौतेला संगठन के कर्मठ निदेशक थे। शुक्रवार को सुबह उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया था। परिजन उन्हें एम्स अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जसपाल सिंह रौतेला का निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीजीएमओसी( टिहरी गढ़वाल मोटर ऑनर्स कॉरपोरेशन) के उपाध्यक्ष जसपाल सिंह रौतेला (46)का आकस्मिक निधन हो गया। वह टीजीएमओसी के संचालक बोर्ड में निदेशक भी थे। उनके निधन पर ट्रांसपोर्टरों ने दुख व्यक्त किया है। शुक्रवार को पूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


टीजीएमओसी के सचिव हिम्मत सिंह रावत ने बताया कि जसपाल सिंह रौतेला संगठन के कर्मठ निदेशक थे। शुक्रवार को सुबह उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया था। परिजन उन्हें एम्स अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Lok Sabha Election 2024:  धर्म हो या राजसत्ता...पंचपुरी के संतों की हमेशा रही महत्वपूर्ण भूमिका
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मूलरूप से टिहरी गढ़वाल जिले के धारमंडल क्षेत्र के तुन्यार गांव के रहने वाले थे। परिवार सहित लक्ष्मणझूला रोड स्थित आवास पर दो बच्चों और पत्नी के साथ रहते थे। उनके निधन पर टीजीएमओसी के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी, अनिल रावत, कुंवर सिंह नेगी, अनुवीर रावत, धनेश कंडियाल, यशपाल धनै, प्रवीण रावत ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें