फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: भागीरथी धाम के पास गंगा स्नान के दौरान तेज धारा में बहा किशोर, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Thu, 30 Oct 2025 08:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

किशोर अन्य साथियों के साथ गंगा नदी में स्नान कर रहा था। नदी की गहराई का अनुमान न लगा पाने के कारण किशोर नदी की तेज धाराओं में ओझल हो गया।
विज्ञापन
गंगा में किशोर की तलाश करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में थाना लक्ष्मझूला अंतर्गत भागीरथी धाम के निकट गंगा में स्नान के दौरान एक किशोर तेज धारा में बह गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना लक्ष्मणझूला पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ढालवाला की रेस्क्यू टीम ने गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन किशोर का कहीं कुछ पता नहीं चला। 

विज्ञापन


थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे भागीरथी धाम के निकट गंगा तट पर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक निवासी आदित्य रतूड़ी (13) पुत्र दिनेश प्रसाद रतूड़ी अन्य साथियों के साथ गंगा नदी में स्नान कर रहा था। नदी की गहराई का अनुमान न लगा पाने के कारण किशोर नदी की तेज धाराओं में ओझल हो गया।

Dehradun: आईएसबीटी पर दर्दनाक हादसा...सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रोडवेज बस ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू टीम के डीप डाइवर की ओर से गहराई में जाकर काफी तलाश किया, लेकिन अभी किशोर का कुछ पता नहीं चल पाया है। अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान शुक्रवार को भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें