घाट पर तैनात रेस्क्यू कर्मियों ने आवाज सुनते ही तत्काल गंगा में छलांग लगाकर किशोर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चल पाया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला की डीप डाइविंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल गहन सर्च अभियान चलाया गया।
नदी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण अभी तक किशोर का पता नहीं चल सका है। किेशोर की पहचान देहरादून निवासी आयुष थापा(17) पुत्र सुनील थापा निवासी ओल्ड कनॉट प्लेस, चकराता रोड, देहरादून के रूप में हुई है।