फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: राफ्टिंग कारोबारियों ने दिल्ली के छह पर्यटकों के साथ की मारपीट, पैडल और लोहे की रॉड से पीटा

Fri, 03 May 2024 10:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Rishikesh News: पर्यटकों का आरोप है कि राफ्टिंग कार्यालय के एक कर्मचारी ने उनके एक साथी के साथ अभद्रता की। जब अन्य साथियों ने विरोध किया तो लोहे के रॉड से हमला कर दिया।  
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में शुक्रवार को राफ्टिंग कार्यालय में दिल्ली के छह पर्यटकों के साथ रॉड, पैडल आदि से मारपीट की गई। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर एक बजे तपोवन में पर्यटक एक राफ्टिंग कंपनी कार्यालय में पहुंचे। पर्यटकों का आरोप है कि कार्यालय के एक कर्मचारी ने उनके एक साथी के साथ अभद्रता की। जब अन्य साथियों ने विरोध किया तो राफ्टिंग कंपनी के सभी कर्मचारियों ने उन पर पैडल, लोहे के रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में सौरभ घायल हो गया।

Yamunotri Highway: धरासू बैंड के पास आठ मई तक दिन में तीन बार बंद होगी आवाजाही, ये रहेगा समय

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को प्राथमिक उपचार के लिए एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। घायल सौरभ ने बताया, उन्होंने शिकायत मुनिकीरेती थाना पुलिस से कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, तपोवन चौकी प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया, मामला संज्ञान में नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें