निरीक्षण के लिए सड़क मार्ग से आए गडकरी
दिल्ली से ऋषिकेश तक हाईवे का निरीक्षण करने के उद्देश्य से नितिन गडकरी सड़क मार्ग से ऋषिकेश आए। उन्होंने कहा कि इस हाईवे में अभी कुछ और कार्य करने की जरूरत है। उसके लिए भी निर्देश दिए जाएंगे।
तैयार हो रहा डीजल और पेट्रोल का विकल्प
गडकरी ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से डीजल और पेट्रोल का विकल्प भी तैयार किया जा रहा है।