फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: भाजपा नेता की बेटी पर केरल के युवक ने फेंका तेजाब, बात बंद करने पर दी जान से मारने की धमकी

Fri, 05 Jan 2024 11:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

बंगलुरू में पढ़ाई के दौरान युवक युवती को फेसबुक व इंस्टाग्राम के माध्यम से मिला था। धीरे-धीरे दोनों में बात बढ़ी। इसके बाद वह वापस घर आ गई। लेकिन युवक ने यहां पहुंचकर उसपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
तेजाब से हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौलीग्रांट क्षेत्र में एक पूर्व ग्राम प्रधान और भाजपा नेता की बेटी के साथ केरल के एक युवक ने अभद्रता की और तेजाब से हमला किया। युवती बाल-बाल बच गई। युवक ने युवती के परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। युवती की तहरीर पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक दिल्ली से कार लेकर जौलीग्रांट पहुंचा था।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह युवती जौलीग्रांट में ड्यूटी पर जा रही थी तो आरोपी युवक ने हाथ खींचकर अभद्रता की और तेजाब फेंका। युवती अपने स्थान से हटकर अपने आप को बचाई। तेजाब नीचे गिर गया। आसपास लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। सूचना पाकर पुलिस और स्थानीय युवकों की टीम क्षेत्र में आरोपी की तलाश करने लगी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम को युवक को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

Dehradun: नाबालिग बेटी की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए परिजन, डॉक्टर की बातें सुनकर पैरों तले खिसक गई जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में युवती ने कहा है कि बंगलुरू में पढ़ाई के दौरान रियास पीपी पुत्र मौहम्मद, निवासी-पल्लीप्परामबा, कुनयील किजुहूपरामबा, केरल उससे फेसबुक व इंस्टाग्राम के माध्यम से मिला था।

धीरे-धीरे उसने युवती को फेसबुक व इंस्टाग्राम में फॉलो करना शुरू कर दिया। जून 2023 में जब युवती देहरादून आ गई तो आरोपी उससे फोन पर संपर्क करता था। युवती को फोटोग्राफ्स के माध्यम से परेशान करने लगा।

आरोपी ने युवती से कहा कि यदि उससे बात करना बंद किया तो उसे जान से मार देगा। चौकी इंचार्ज जौलीग्रांट सुमित चौधरी ने कहा युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। जिस पर उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें