फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 1.10 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 28 Apr 2025 11:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

सौरभ ने पुलिस को बताया था कि नईम अब्बास व जब्बार हुसैन ने रामनगर डांडा रानीपोखरी में जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर उससे 1.10 करोड़ रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ रानीपोखरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


राजीव नगर देहरादून निवासी साैरभ ने रानीपोखरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। सौरभ ने पुलिस को बताया था कि नईम अब्बास व जब्बार हुसैन निवासी नेहरू कॉलोनी देहरादून, उस्मान निवासी क्लेमेंटटाउन व राजेंद्र सिंह सोलंकी निवासी रामनगर डांडा रानीपोखरी ने रामनगर डांडा रानीपोखरी में जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर उससे 1.10 करोड़ रुपये हड़प लिए।

Uttarakhand: पाखरो रेंज घोटाला...करीब डेढ़ साल की जांच के बाद CBI ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि न तो अभी तक न तो रजिस्ट्री हुई न ही रकम लाैटाई जा सकी। थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने बताया कि शिकायत पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें