एक तरफ जहां लोगों में कोरोना डर गायब था, वहीं, त्योहारी सीजन में बाजार में भीड़ उमड़ती देख व्यापरियों के भी चेहरे खिल उठे। वस्त्र भंडार, बर्तन, आभूषण, मिष्ठान आदि दुकानों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बाजार में उमड़ती भीड़ देख व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें जगह-जगह सजानी शुरू कर दी। धनतेरस पर देरशाम तक लोगों ने जमकर खरीदारी की।