ऋषिकेश में दिवाली से एक दिन पहले ही दो दुकानदारों का दीवाला निकल गया। यहां भरत मंदिर मार्केट के पास शुक्रवार को तड़के दो दुकानों में आग लग गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
इस दौरान चार वाहन भी जलकर खाक हो गए। आग का कारण बिजली के खंभे से निकली चिंगारी बताया जा रहा है। शुक्रवार तड़के 2:45 को अचानक सुरेश प्रजापति और मनोज कुमार की दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
आग इतनी विकराल थी कि एक वाहन भी आग की चपेट में आ गया। पड़ोस में रह रहे लोगों ने घटना की जानकारी दुकान मालिक को दी।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
स्थानी नागरिकों, पुलिस और अग्निशमन दल ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वर्कशॉप के बाहर एक बलेनो कार और एक बुलडोजर खड़ा था, जो आग की चपेट में आ गए।