फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पर्यटकों व होटल कर्मी के बीच हुई कहासुनी, फिर चले लाठी-डंडे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sat, 19 Apr 2025 10:11 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

लक्ष्मणझूला तिराहे पर कुछ पर्यटकों का एक होटल कर्मी से विवाद हो गया। जिसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियों में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
ऋषिकेश का वीडियो वायरल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुनि की रेती क्षेत्र में लक्ष्मणझूला तिराहे पर पर्यटकों व होटल कर्मी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। पुलिस ने मामले में होटल कर्मी का शांति भंग के आरोप में चालान किया है। 

विज्ञापन


शनिवार दोपहर लक्ष्मणझूला तिराहे पर कुछ पर्यटकों की एक होटल कर्मी से विवाद हो गया। जिसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो में होटल कर्मी डंडे से पर्यटकों पर वार करता हुआ दिख रहा है। जिस पर पर्यटकों ने भी होटल कर्मी से डंडा छीन वार करना शुरु कर दिया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को अलग-अलग किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में बड़ा हादसा: टाइगर फॉल के पास गहरी खाई में गिरी कार, अंदर थे दिल्ली से गए पति-पत्नी और दो बच्चे
विज्ञापन


इस दौरान यहां जाम की स्थिति भी बन गई। मुनि की रेती थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि होटल कर्मी का शांमि भंग के आरोप में चालान किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें