फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता शर्मसार: ऋषिकेश में रेलवे स्टेशन रोड पर प्लाट में मिला भ्रूण, उठाकर ले गई चील, नोंच-नोंचकर खाया

Fri, 16 Feb 2024 07:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Rishikesh News: प्लाट में पड़े भ्रूण को देखकर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही भ्रूण को एक चील उठा कर ले गई थी।
विज्ञापन
भ्रूण - फोटो : pixabay(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में शुक्रवार को एक हृदय विदारक घटना से मानवता शर्मसार हो गई। रेलवे स्टेशन रोड के पास एक खाली प्लाट में कोई भ्रूण फेंक गया। लोगों ने यह देखा तो पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही एक चील भ्रूण को उठाकर ले गई।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे की है। रेलवे स्टेशन रोड (पुराना बस अड्डा रोड) से गुजर रहे लोगों ने एक प्लॉट में भ्रूण पड़ा देखा। किसी ने इसकी जानकारी एडवोकेट अमित वत्स को दी तो उन्होंने एसएसआई उत्तम रमोला को फोन किया।

इसी दौरान चील भ्रूण को उठाकर ले गई और उसे नोच-नोचकर खाने लगी। यह देख वहां मौजूद लोगों ने हल्ला मचाया तो चील एक छत से दूसरी और पेड़ों के ऊपर उड़ती रही। लेकिन उसने भ्रूण को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


Roorkee: सेना की तैयारी कर रहे युवक पर चार युवकों ने धारदार हथियार से किया हमला, फायर भी झोंका

Trending Videos
विज्ञापन

मौके पर खुद को असहाय महसूस कर रहे लोग भ्रूण फेंकने वाले को कोसते रहे। थोड़ी देर में पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक चील आंखों से ओझल हो गई थी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एसएस बिष्ट ने बताया कि मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें