फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू पर फंसा 19 वर्षीय युवक, एसडीआरएफ ने सकुशल किया रेस्क्यू

Mon, 14 Sep 2026 12:10 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।

सार

ऋषिकेश में देर रात नदी के बीच एक टापू पर युवक के फंसे होने की सूचना से रेस्क्यू टीम सक्रिय हो गई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
युवक का रेस्क्यू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला को चौकी ढालवाला से जानकी सेतु के पास नदी के बीच बने टापू पर एक युवक फंसे होने की सूचना मिली। खबर मिलते ही सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नदी के बीच टापू तक सुरक्षित पहुंच बनाई।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  अग्निवीर भर्ती परीक्षा, पांच अक्तूबर से रुड़की में शुरू होगा शारीरिक और दौड़ परीक्षा का अगला चरण

जवानों ने रेस्क्यू कार्रवाई करते हुए टापू पर फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान आयुष भंडारी (19), पुत्र कुलदीप भंडारी, निवासी कर्णप्रयाग, जनपद चमोली के रूप में हुई। रेस्क्यू के बाद युवक को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। टीम की तत्परता से युवक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें