पिछले एक माह से सोसाइटी में ही रह रहे थे बदमाश
घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में दो युवक स्कूटी लेकर सोसाइटी से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन दो युवकों ने ही गोली मारकर नितिन देव की हत्या की। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों युवक 17 अप्रैल से यहां किराए पर फ्लैट लेकर रह रहे थे। इससे स्पष्ट होता है कि किसी पुरानी रंजिश के चलते हत्या की साजिश काफी पहले रची गई थी और योजनाबद्ध तरीके से इस पर कार्य किया गया था। दोनों बदमाश लंबे समय से नितिन देव की रेकी कर रहे थे। कल मौका मिलते ही उन्होंने नितिन देव की हत्या कर दी। जांच के दौरान पुलिस को एक युवक का आधार कार्ड भी मिला है, जिसमें नाम नितिन निवासी बागपत अंकित है। पुलिस आधार कार्ड के सही या फर्जी होने की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि फ्लैट स्वामी ने इन दोनों का सत्यापन भी कराया था।
गार्ड की स्कूटी लेकर हुए फरार
दोनों युवक घटना के बाद गार्ड की स्कूटी लेकर फरार हो गए। पुलिस को अभी तक गार्ड की स्कूटी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि युवकों ने गार्ड से अच्छी जान पहचान कर ली थी और अक्सर गार्ड से किराए पर स्कूटी ले जाते थे। बुधवार शाम को भी उन्होंने सोसाइटी के गार्ड की स्कूटी किराए पर ली थी।
हत्या के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा।
- जेआर जोशी, एएसपी, टिहरी