फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: खदरी खड़कमाफ में सिलिंडर में बांसुरी लगाकर गैस चोरीकर रहा था एजेंसी कर्मचारी, FIR दर्ज

Fri, 13 Mar 2026 08:50 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर टीम का गठन किया गया है। टीम की ओर से ऋषिकेश स्थित गैस एजेंसियों के गोदाम, होटल एवं रेस्टोरेंट में छापा मारा गया।
विज्ञापन
गैस चोरी करते पकड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम के आदेश पर बनी प्रशासन की संयुक्त की टीम की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में होटल और ढाबों का आकस्मिक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान टीम ने खदरी खड़कमाफ क्षेत्र में इंदिरानगर स्थित आशुतोष गैस सर्विस के वाहन में सिलिंडरों से रिफिलिंग करते हुए एक कर्मचारी को पकड़ा लिया। पूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर कर्मचारी के खिलाफ ऋषिकेश कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर टीम का गठन किया गया है। टीम की ओर से ऋषिकेश स्थित गैस एजेंसियों के गोदाम, होटल एवं रेस्टोरेंट में छापा मारा गया। इस दौरान खदरी खड़कमाफ क्षेत्र में आशुतोष गैस एजेंसी के वाहन को चेक किया गया।

इस वाहन में 7 खाली 30 भरे कुल 37 घरेलू गैस सिलिंडर पाए गए। इस वाहन पर नंबर प्लेट नहीं थी। वाहन में पीछे बैठे अमन चौहान की ओर से घरेलू गैस सिलिंडरों से गैस निकालकर अवैध तरीके से खाली सिलिंडर में भरा जा रहा था। मौके पर रिफिलिंग उपकरण (बांसुरी) भी पाई गई।
विज्ञापन


Dehradun: कल से कुत्ता रखने के नए नियम लागू होंगे; अनदेखी पर लगेगा भारी जुर्माना, हो सकती है जेल

कर्मचारी को हिरासत में लेकर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत पूर्ति निरीक्षक ऋषिकेश के माध्यम से थाना ऋषिकेश में प्राथमिकी दर्ज करवाया गया। वाहन में रखे गए गैस सिलिंडरों को जब्त कर अंकुर गैस एजेंसी के सुपुर्द किए गए। वाहन को कोतवाली परिसर में पार्क करवाया गया।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि गैस की अवैध रिफिलिंग, कालाबाजारी, व्यवसायिक सिलिंडरों के स्थान पर घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग करने पर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान सीओ ऋषिकेश नीरज सेमवाल, पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली, शिव प्रसाद भट्ट आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें