फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: अच्छी खबर...नरकोटा-सुमेरपुर की 9.4 किमी लंबी मुख्य सुरंग हुई आरपार

Tue, 05 Nov 2024 09:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

Rishikesh-Karnprayag Rail line: नरकोटा से सुमेरपुर तक यह मुख्य सुरंग है। इतनी ही लंबाई की एस्केप टनल भी बनाई गई है, जिसे चरणबद्ध तरीके से दो माह पूर्व आरपार किया जा चुका है।
विज्ञापन
नरकोटा-सुमेरपुर में सुरंग हुई आर पार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्रॉड गेज 125 किमी लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की तीसरी सबसे लंबी 9.4 किमी मुख्य सुरंग नरकोटा-सुमेरपुर सफलतापूर्वक आरपार कर दी गई है। मेघा कंपनी ने जून 2021 में सुरंग का कार्य शुरू किया था। कार्यदायी कंपनी ने आठ सौ मजदूरों की मदद से तीन वर्ष और चार माह में सुरंग को आरपार कर दिया है। नरकोटा से सुमेरपुर तक 20 किमी लंबी मुख्य व एस्केप टनल बनाई गई हैं।

विज्ञापन


सोमवार देर रात्रि को मेघा कंपनी के मजदूरों ने सुरंग के अंतिम छोर पर विस्फोट कर उसे आरपार किया। इस उपलब्धि पर अधिकारियों ने सभी मजदूरों व कर्मचारियों को बधाई दी। मेघा कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि नरकोटा से सुमेरपुर तक यह मुख्य सुरंग है। इतनी ही लंबाई की एस्केप टनल भी बनाई गई है, जिसे चरणबद्ध तरीके से दो माह पूर्व आरपार किया जा चुका है।

Uttarakhand: पहली बार हो रही विश्व आयुर्वेद कांग्रेस व आरोग्य एक्सपो, 4,500 प्रतिनिधियों ने किया पंजीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


मेगा कंपनी के मुख्य परियोजना प्रबंधक एचएन सिंह ने बताया कि रेल लाइन परियोजना की यह तीसरी बड़ी सुरंग है। इसके निर्माण में कई दिक्कतें भी आईं, लेकिन उनका सफलतापूर्वक सामना किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें