परियोजना से जुड़े कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों ने इस पर खुशी जताई। मेगा कंपनी के महाप्रबंधक एचएन सिंह ने बताया कि इस सुरंग के निर्माण में 500 से अधिक कर्मचारी लगे हुए थे।
बताया कि भारत सरकार के रेल मंत्रालय, रेल विकास निगम और विशेषज्ञों के दिशा-निर्देशों के हिसाब से परियोजना की सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है।
इस मौके पर परियोजना निदेशक सुरेंद्र आर्य, गोपाल शर्मा, शिव शंकर सिंह, मुस्तफा एकम, रेलवे विकास निगम के उमेश दानी, अमरेंद्र सिन्हा आदि मौजूद थे।