फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023: गोवा-केरल की तर्ज पर उत्तराखंड में तैयार होगा पर्यटन पुलिस का ढांचा, ये है योजना

Tue, 21 Feb 2023 02:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड पुलिस केरल और गोवा पुलिस के ढांचे का अध्ययन कर रही है। इसी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी पर्यटन पुलिस का गठन किया जाना है। जल्द ही शासन को पर्यटन पुलिस के ढांचे के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में जल्द ही गोवा और केरल की तर्ज पर पर्यटन पुलिस का गठन किया जाएगा। इसके लिए एक नया सिलेबस तैयार किया जाएगा। पर्यटन पुलिस को उन शहरों में स्थायी पोस्टिंग दी जाएगी, जहां पर वर्षभर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। इन पुलिस के जवानों को एक पर्यटन गाइड की तरह प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता व एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन प्रदेश है। यहां पर बहुत से शहर ऐसे हैं जहां पर वर्षभर करोड़ों लोग पर्यटन और तीर्थाटन के लिए आते हैं। इनसे संवाद स्थापित करने और परेशानियों को दूर करने के लिए पर्यटन पुलिस की जरूरत पर बल दिया जा रहा है। पिछले साल पर्यटन मंत्रालय की ओर से दिशा-निर्देश जारी हुए थे। इसमें सभी राज्यों को अपने यहां सशक्त पर्यटन पुलिस का गठन करने को कहा गया था।

Chardham Yatra 2023: शुरू हुए ऑनलाइन पंजीकरण, इन तीन तरीकों से करें रजिस्ट्रेशन, ये दस्तावेज हैं जरूरी
विज्ञापन


इसके लिए उत्तराखंड पुलिस केरल और गोवा पुलिस के ढांचे का अध्ययन कर रही है। इसी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी पर्यटन पुलिस का गठन किया जाना है। जल्द ही शासन को पर्यटन पुलिस के ढांचे के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। शासन से मंत्रणा के बाद ही यह तय होगा कि ढांचा कितना बड़ा होगा। पर्यटन पुलिस के लिए अलग से सिलेबस तैयार किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रेनिंग मोड्यूल भी इसी तरह से तय किया जाएगा कि उससे उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

राज्य के इतिहास, भूगोल की जानकारी रखेगी पुलिस
पुलिस केवल पर्यटकों की कानून व्यवस्था के तहत ही मदद नहीं करेगी। बल्कि उनकी गाइड की तरह मदद की जाएगी। इसके लिए पुलिसकर्मियों को राज्य के इतिहास, भूगोल की जानकारी भी दी जाएगी। उन्हें यहां के महत्वपूर्ण स्थलों, मंदिरों आदि के बारे में बारीकी से बताया जाएगा।

इस बार बढ़ाई जा सकती है सीजनल चौकियों की संख्या
चारधाम यात्रा मार्ग पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के ज्यादा इंतजाम करने की योजना बनाई है। इस बार रेगुलर पुलिस में कई राजस्व क्षेत्र के शामिल होने के चलते यात्रा मार्ग पर सीजनल थाने-चौकियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। ताकि, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। इसके लिए मंगलवार को शासन में बैठक में पुलिस अपनी इस योजना को रख सकती है।

बता दें कि चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ थाना सीजनल थाने के तौर पर काम करता है। इसके अलावा गढ़वाल परिक्षेत्र के जिलों में 47 सीजनल चौकियां खोली जाती हैं। इनमें जरूरत के हिसाब से फोर्स तैनात की जाती है। इन थाने-चौकियों पर रेगुलर पुलिस की प्रक्रिया के साथ-साथ पर्यटकों की हर समस्या का समाधान करने की कोशिश की जाती है। पिछले साल चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड यात्री आए थे। इस बार इससे भी अधिक आने की संभावना है।

ऐसे में पुलिस अपनी इस तैयारी को और पुख्ता करने में जुट गई है। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां चल रही हैं। यात्रा से पहले सीजनल थाने-चौकियों में फोर्स तैनात कर दी जाएगी।
विज्ञापन

यहां खुलती हैं सीजनल चौकियां
उत्तरकाशी-12
टिहरी-02
चमोली-05
रुद्रप्रयाग-05
पौड़ी-03
देहरादून-07
हरिद्वार-13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें