फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शिवपुरी गंगा घाट पर नहाते समय बहे बीटेक के दो छात्र, होली के दिन आए थे देहरादून से घूमने

Thu, 09 Mar 2023 11:01 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।

सार

होली के दिन अलग-अलग जगहों से हादसे की खबरें सामने आई हैं। डीआईटी से बीटेक कर रहे दो छात्र शिवपुरी स्थित नमामि गंगे घाट पर नहाते समय गंगा में बह गए। वहीं लक्ष्मण झूला में पटना वॉटर फॉल के पास एक युवक गंगा में बह गया।
विज्ञापन
गंगा में बहे दो युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून डीआईटी से बीटेक कर रहे दो छात्र शिवपुरी स्थित नमामि गंगे घाट पर नहाते समय गंगा में बह गए। दोनों छात्र होली के दिन देहरादून से ऋषिकेश घूमने आए थे। इनमें से एक छात्र आदित्य राज (22) कोलकाता निवासी और उत्कर्ष (22) उत्तरप्रदेश के आगरा निवासी था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Roorkee: होली पर दोस्तों के साथ नहाने गए दो युवक गंगनहर में डूबे, नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन


उधर लक्ष्मण झूला में पटना वॉटर फॉल के पास एक युवक गंगा में बह गया। उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद निवासी शोभित यादव (30) दोस्तों के साथ ऋषिकेश आया था। गंगा  में नहाते समय पैर फिसलने से गंगा की तेज लहरों की चपेट आ गया। एसडीआरएफ प्रभारी कविंद्र सजवाण ने बताया कि गंगा में बहे तीनों युवकों को तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें