फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: 17 और 18 को होगा पहला ग्लोबल म्यूजिक फेस्टिवल, यहां कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Fri, 15 Jan 2021 09:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,ऋषिकेश

सार

  • पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से 17 व 18 को होगा पहला ग्लोबल म्यूजिक फेस्टिवल
  • प्रवेश रहे निशुल्क, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कलाकार करेंगे शिरकत
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगीत के शौकीन झूमने के लिए तैयार हो जाएं। योगनगरी ऋषिकेश में दो दिन संगीत की धूम मचने जा रही है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से तीर्थनगरी में दो दिवसीय पहला ग्लोबल म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन होगा। 17 व 18 को होने वाले इस संगीत उत्सव का आयोजन कुटानी हैंडपैन अकादमी करेगी। इसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकेश में आयोजित होने वाले म्यूजिक फेस्टिवल के लिए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस तरह के उत्सव उत्तराखंड में होते रहने चाहिए। फेस्टिवल को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद सहयोग कर रहा है। भविष्य में भी आयोजित होने वाले इस तरह के उत्सवों के लिए यूटीडीबी अपना सहयोग देता रहेगा। महाराज के मुताबिक, उत्सव के दौरान शासन स्तर से जारी कोविड महामारी के दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।

कुटानी हैंडपैन अकादमी के आयोजक सचिव वेदांश ने बताया कि इस उत्सव में बाबा कुटानी, क्लाइव वेज, दिग्विजय सिंह परियार यूफोरिया बैंड, युसूकी होसी जापान, नील एंड टीटू, यूएस से कैरिना यूबेरो, इश्किस्तान, राजस्थान के लोक कलाकार नाथुलाल सोलंकी, एआर रहमान के साथ काम कर चुके गिटार वादक व उत्तराखंड के स्थानीय लोक कलाकार अपने हुनर का प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। वेदांश के मुताबिक, उत्सव का आनंद लेने के लिए प्रवेश निशुल्क हैं। यह उत्सव नारायण प्लेस बाई सेल्वस में रविवार व सोमवार को दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कराएं पंजीकरण
म्यूजिक फेस्टेवल का आनंद लेने के लिए दिये गये लिंक पर जाकर आनलाईन पंजीकरण करा सकते हैं https://forms.gle/434PZ9Emn3AEagiX6

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें