फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: आईडीपीएल क्षेत्र में एक दांत वाले हाथी की चहलकदमी, सड़क पर थमे वाहन, वन विभाग ने की आवाजाही बंद

Fri, 22 May 2026 06:59 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

बीते दो सप्ताह से एक दांत वाला हाथी आईडीपीएल के जंगल और आसपास क्षेत्र में ही घूम रहा है। सुरक्षा दृष्टिगत वन विभाग की एक रेस्क्यू टीम लगातार इस पर निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
आईडीपीएल क्षेत्र में हाथी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईडीपीएल क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दांत वाले हाथी के सड़क पर आ जाने से अफरा तफरी मच गई। हाथी की चहलकदमी के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।

विज्ञापन




शाम के समय सैर करने निकले लोगों को भी वन विभाग की टीम ने सुरक्षा के चलते रोक दिया। अचानक हाथी के सड़क पर आने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल रहा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सुरक्षा की दृष्टि से हाथी पर लगातार निगरानी रखी। हाथी के सड़क पार कर जंगल की ओर जाने के बाद वाहनों और लोगों की आवाजाही फिर से शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के जंगलों में बाघ व तेंदुआ सुरक्षित नहीं..जहर, खटका, क्लच वायर से हो रहा वन्यजीवों का शिकार

ऋषिकेश रेंज अधिकारी गंभीर सिंह धमांदा ने लोगों से अपील की कि जंगली जानवर दिखने पर आवाजाही के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें। हाथी को देखकर शोर न मचाएं और वन विभाग के निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें