सभी युवक गंगा किनारे स्थित प्रतिबंधित क्षेत्र में नहाने चले गए। इसी दौरान राहुल ने गहरे पानी में तैरने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण वह गंगा नदी में समा गया। एसडीआरएफ निरीक्षक सजवाण ने बताया कि टीम ने संभावित डूब क्षेत्र को चिन्हित कर गहन सर्च ऑपरेशन शुरू किया। डीप डाइविंग विशेषज्ञ नदी के विभिन्न हिस्सों में खोजबीन कर रहे हैं।