शादी का दबाव बना रहा था नाबालिग
पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। यहां गणेश ने बताया कि नाबालिग से उसकी जान पहचान एक गे चैटिंग एप से हुई थी जो बाद में दोस्ती में बदल गई थी। गणेश ने बताया कि नाबालिग उस पर शादी का दबाव बना रहा था। मना करने पर न्यूड वीडियो परिवार को दिखाकर बदनाम करने की धमकी दे रहा था। इस पर उसने उसे अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई। गणेश ने बताया कि आठ अक्तूबर को उसने नाबालिग को फोन कर जानकी पुल बुलाया। उससे नीलकंठ रोड 84 कुटिया के पास जंगल में जाने के लिए कहा तो वह मान गया था।
पत्थर से वार कर उतारा मौत के घाट
आरोपी ने बताया कि चौरासी कुटिया के पास जंगल में उन्होंने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने एक बड़े पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। गणेश ने बताया कि वह नाबालिग का मोबाइल, आईफोन व स्मार्ट वाच अपने साथ लेकर आ गया। प्रभारी निरीक्षक साह ने बताया कि गणेश की निशानदेही पर नाबालिग के शव को बरामद कर लिया गया। गणेश के खिलाफ पोक्सो के तहत हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।