इससे युवतियों की जान बच गई, लेकिन खुद को बचाने की भगदड़ में एक युवती को चोटें आ गईं। कुछ देर बाद दुकानदार ने डंडे से किसी तरह सांड़ों को बाहर निकाला। पूरी घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नगर पालिका ने दोनों सांड़ों को देहरादून स्थित गोशाला शिफ्ट कर दिया।
नगर पालिका की ओर से करीब 400 लावारिस मवेशियों को देहरादून स्थित गोशाला में शिफ्ट किया गया है। स्वर्गाश्रम स्थित मस्तराम गोशाला में गंगा का पानी भरने के कारण वहां से मवेशी जानकीपुल पारकर रामझूला और मुनि की रेती क्षेत्र में पहुंच रहे हैं।
- मनोज बिष्ट, सफाई निरीक्षक, मुनि की रेती ढालवाला