फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग भूस्खलन से हुआ बंद, रुकी चारधाम यात्रा

Thu, 27 Jul 2017 08:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
rishikesh badrinath highway
विज्ञापन
नारायणघाटी में पहाड़ी से भारी भूस्खलन से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पांच बजे अवरुद्ध हो गया है। बीआरओ मशीनों की मदद से मलबा साफ करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे हाईवे पर भूस्खलन प्रभावित जोन नारायणघाटी में पहाड़ी से बड़े क्षेत्र में भूस्खलन होने से भारी बोल्डर और टनों मलबा बदरीनाथ हाईवे पर आ गया। इधर, बीआरओ के कमान अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि पहाड़ी से भूस्खलन जारी है। बावजूद दोनों तरफ से मशीनों की मदद से मलबा सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।

उधर, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाट गांव के नीचे लगातार भू-धंसाव से हाईवे अति संवेदनशील हो गया है। यहां पर एनएच द्वारा ऊपरी तरफ पहाड़ी काटकर सड़क निर्माण कर यातायात बहाल किया जा रहा है। लेकिन क्षेत्र में हो रही बरसात के कारण प्रभावित क्षेत्र में जमीन धंस रही है। 
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार ने बताया कि मशीनों की मदद से प्रभावित क्षेत्र में सड़क को व्यवस्थित कर नियमित यातायात संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें