फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Highway: देवप्रयाग में तीनधारा के पास हादसा, हाइड्रा क्रेन और स्कूटी की टक्कर, एक की मौत

Mon, 25 Nov 2024 05:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी)

सार

Badrinath Highway Accident: तीनधारा के पास पहाड़ी में जाली का काम चल रहा था, इसी दौरान चालक ने अचानक ब्रेक लगा कर वाहन को रोक दिया। जिससे एक एक्टिवा टक्कर लग गई। इस दौरान एक की जान चली गई।
विज्ञापन
देवप्रयाग में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार को तीनधारा ध्रुव होटल के पास हादसा हो गया। हाइड्रा क्रेन और स्कूटी की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि ऋषिकेश व्यासी से एक हाइड्रा क्रेन वाहन श्रीनगर की ओर आ रहा था। तीनधारा के पास पहाड़ी में जाली का काम चल रहा था, इसी दौरान चालक ने अचानक ब्रेक लगा कर वाहन को रोक दिया। जिससे पीछे से आ रही एक एक्टिवा वाहन से टकरा गई। जिसमें सवार चंद्रपाल सिंह(40) पुत्र गोविंद राम और नंदराम 45)पुत्र गोपाल राम निवासी नजीबाबाद जिला बिजनौर को गंभीर चोटें आ गई।

Uttarkashi Accident: धनारी मोटरमार्ग पर वाहन से टकराई बाइक, एक की मौके पर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों घायलों को तत्काल बागी हॉस्पिटल देवप्रयाग भेजा गया था। उन्होंने बताया कि चंद्रपाल सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन चालक अशोक कुमार और क्लीनर अमित कुमार को हिरासत में ले लिया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें