इंटीग्रेटेड मेडिसिन
आयुष विभाग में यह रोगी-केंद्रित देखभाल आयुष प्रणालियों को पारंपरिक चिकित्सा के साथ एकीकृत करेगा। एक की स्थान पर यह समग्र स्वास्थ्य का द्योतक है। इसमें एकीकृत चिकित्सा विभागों की स्थापना, एकीकृत ओपीडी का संचालन, एकीकृत आउटरीच कार्यक्रमों का आयोजन, आयुष पेशेवरों और चिकित्सकों को प्रशिक्षित करना, टेली आयुष सेवाएं और योगा हाॅल की सुविधाएं मिलेंगी।
सेंटर फॉर एडवांस्ड पिडियाट्रिक
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से स्थापित 42 बेड वाले सेंटर फाॅर एडवांस्ड पिडियाट्रिक (सीएपी) आईसीयू का भी विधिवत संचालन शुरू हो गया है। यहां एक माह से अधिक और 14 वर्ष तक की उम्र के उन सभी बच्चों का इलाज किया जाता है जो गंभीर किस्म की बीमारी से ग्रसित होते हैं। इसमें जनरल वार्ड, पीडियाट्रिक आईसीयू और एचडीयू सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध हैं। बाल रोगियों को एक ही स्थान पर सभी प्रकार के इलाज की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से संस्थान में यह स्वास्थ्य सुविधा विकसित की गयी है। इस केंद्र को ट्राॅमा सेंटर के निकट स्थापित किया गया है।