फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश में BRP-CRP के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, जिलेवार मेरिट के आधार पर होगा चयन

Tue, 15 Apr 2025 10:32 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भर्ती पिछले काफी समय से लटकी थी, इस भर्ती को शुरू करने के लिए कौशल विकास एवं सेवा योजन विभाग से पत्राचार किया गया।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा, प्रदेश में समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खाली 955 पदों पर जिलेवार मेरिट तैयार कर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए रोजगार प्रयाग पोर्टल को फिर से एक सप्ताह के लिए खोल दिया गया है। जिससे अभ्यर्थी मांगी गई समस्त शैक्षणिक जानकारी व कार्य अनुभव को पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर सके।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा, भर्ती पिछले काफी समय से लटकी थी, इस भर्ती को शुरू करने के लिए कौशल विकास एवं सेवा योजन विभाग से पत्राचार किया गया। जिसके बाद सेवा योजन विभाग ने प्रयाग पोर्टल के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों का समाधान करते हुए शासनादेश में आंशिक संशोधन किया है। अब संशोधित शासनादेश के तहत भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न की जाएगी। प्रयाग पोर्टल पर आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों की जिलेवार मेरिट तैयार कर चयन किया जाएगा।

Uttarakhand News: तबादला एक्ट दरकिनार...तय समय पर पात्र कर्मियों की सूची जारी नहीं कर पा रहे विभाग

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला ने बताया कि सेवा योजन विभाग विभाग से रोजगार प्रयाग पोर्टल को 15 अप्रैल से एक सप्ताह तक खोलने के लिए पत्र भेजा जा चुका है ताकि जिन अभ्यर्थियों ने प्रयाग पोर्टल पर अपने शैक्षणिक एवं कार्यानुभव संबंधी सूचनाएं अंकित नहीं की है, वह एक बार फिर पोर्टल पर जाकर अपनी डिटेल अपडेट कर सकते हैं।

प्रदेश में बीआरपी-सीआरपी के खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों का समाधान करने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भर्ती को दो सप्ताह के भीतर सम्पन्न करा लिया जाएगा।
-डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें