अब तक हो चुके हैं पांच दीक्षांत समारोह
एम्स का पहला दीक्षांत समारोह 3 नवंबर 2018 को हुआ था। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिरकत की थी। दूसरा दीक्षांत समारोह 14 मार्च 2020 को आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए। तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। तीसरा दीक्षांत समारोह 13 जुलाई 2023 को आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 1041 छात्र-छात्राओं को उपाधि बांटी थी। चौथा दीक्षांत समारोह 23 अप्रैल 2024 को आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मौजूद रही। पांचवां दीक्षांत समारोह 15 अप्रैल 2025 को आयोजित हुआ, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
एम्स का छठवां दीक्षांत समारोह 23 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई हैं। दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
- प्रो. मीनू सिंह, निदेशक, एम्स ऋषिकेश।