फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishi Kapoor Death: देहरादून से था खास रिश्ता, रणबीर से मिलने अक्सर आते थे ऋषि कपूर

Thu, 30 Apr 2020 12:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ऋषि कपूर का निधन - फोटो : socail media
विज्ञापन
अभिनेता ऋषि कपूर को बुधवार देर रात तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड सकते में है।
विज्ञापन


ऋषि कपूर का देहरादून से खास रिश्ता था। रणबीर की स्कूलिंग देहरादून के वेल्हम ब्वॉयज स्कूल से हुई है।

उन दिनों अक्सर ऋषि कपूर रणबीर से मिलने के लिए दून आते थे। ऋषि कपूर कई बार फिल्म की शूटिंग के लिए भी उत्तराखंड आए थे।
विज्ञापन

कई दिनों तक एफआरआई में शूटिंग की थी

2012 में ऋषि 'औरंगजेब' फिल्म की शूटिंग के लिए नैनीताल आए थे। फ़िल्म 'कांची' की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर नैनीताल आए थे। 

2013 में वह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-1' की शूटिंग के लिए देहरादून आए थे। कई दिनों तक एफआरआई में शूटिंग की थी।

इससे पहले 1976 में ऋषि कपूर, अमिताथ बच्चन और नीतू सिंह के साथ फिल्म 'कभी-कभी' की शूटिंग के लिए उत्तरकाशी आए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें