फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख की बाइक से पहाड़ों की सैर

Sun, 29 Dec 2013 12:26 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पचास लाख रुपए तक की बाइक और पच्चीस हजार का हेलमेट। ऐसी महंगी बाइकों पर कई राज्यों से दून पहुंचे शौकिया राइडर्स लोगों के लिए आकर्षण बने रहे।
विज्ञापन


इन बाइकों पर राइडर्स ने मसूरी और धनोल्टी तक रैली निकाल पर्यटकों को उत्तराखंड आने के लिए प्रेरित किया। रैली को आईजी इंटेलीजेंट्स दीपक ज्योति घिल्डियाल और डीएम डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शनिवार दोपहर ओल्ड सर्वे चौक से हरी झंडी दिखाई।

मसूरी कार्निवाल में हुई खत्म
आपदा से प्रभावित हुए पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने हार्ले डेविडसन ऑनर्स ग्रुप के सहयोग से रैली आयोजित की। रैली मसूरी से धनोल्टी होकर वापस मसूरी कार्निवाल में पहुंची।
विज्ञापन


रैली में आए राइडर्स ने कहा कि पहाड़ी रास्तों से बाइक टूर का अनुभव रोमांचित करने वाला है। ग्रुप के जरिए वे पूरे देश में एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। ऐसे में उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में पूरे देश में संदेश जाएगा।

70 बाइकर्स कर रहे शिरकत
ग्रुप के उत्तराखंड संयोजक कृतिष शर्मा ने बताया कि रैली में हर्ले डेविडसन ग्रुप के दून, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल के 70 बाइक राइडर्स शामिल हैं।

इसमें 15 बाइकर्स दून के हैं। इस मौके पर प्रशासन, पर्यटन और पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।

ड्रोन कैमरे से हुई रिकार्डिंग
सॉफ्ट कॉप्टर में लगे ड्रोन कैमरे के जरिए हवा से रैली की रिकार्डिंग हुई। साफ्ट काप्टर को रिमोट से कंट्रोल कर रही विजेता और हरजीत ने बताया कि रैली के साथ-साथ चलकर रिकार्डिंग की जा रही है।

एसआई भी महंगी बाइक के शौकीन
हार्ले डेविडसन ग्रुप में दून पुलिस के सब इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह भी शामिल हैं। एसआई आशुतोष ने बताया कि उन्हें महंगी बाइक रखने का शौक है। अभी कुछ महीने पहले ही उन्होंने नौ लाख रुपए की बाइक चंडीगढ़ से ली है। शौक पूरा करने के लिए उन्होंने विभाग से भी एडवांस रकम ली है।
विज्ञापन


महंगी बाइकों का अपना क्रेज
राइडर्स का कहना है कि महंगी बाइकों पर लंबा टूर करने का अपना अलग ही आनंद है। बाइक की खासियत यह है कि किसी भी मैदानी क्षेत्र पहाड़ों तक में आसानी से चल जाती है।

कुछ राइडर्स का कहना है कि वे सिर्फ क्रेजी दिखने के लिए महंगी बाइकों का शौक रखते हैं।

राइडर्स की जुबानी
‘बीस लाख रुपए की बाइक से दूसरी बार उत्तराखंड आए हैं। पिछली बार डीएम से मिलकर रैली का प्रस्ताव रखा था। वर्ष 2010 से यह बाइक रख रहा हूं।’
-नवी सिद्घू, चंडीगढ़

‘शहर के अंदर चलाने के लिए भी यह बेस्ट बाइक है। शौक के लिए महंगी बाइक खरीदी है। दिल्ली से अभी 25 हजार का हेलमेट खरीदा है।’
-मोहित शर्मा, देहरादून
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें