इसके बाद युवक के साथ कुकर्म किया। इसके बाद फरार हो गया। युवक किसी तरह हाथ पैर खोलकर रात में ही सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने रिक्शा चालक को रात में ही पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मच्छी मोहल्ला निवासी अकरम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हाल ही में चोरी में गया था जेल
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने अकरम को हाल ही में मारपीट और चोरी के आरोप में जेल भेजा था। आरोपी दो दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस के अनुसार, वह नशा करता है और पहले भी कई बार लोगों से मारपीट कर चुका है।