यहां अब करोड़पति हो या भिखारी सब एक जैसी किताबों से पढ़ाई करते नजर आएंगे। न किसी शिक्षक और न ही सिस्टम की आड़ में अब बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होगा।
यह बात शिक्षा और खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि शिक्षा महकमा व्यवसाय का विभाग बन चुका था, जिसे दुरुस्त कर आम आदमी को राहत पहुंचाने का काम किया गया है। अब उत्तराखंड में करोड़पति हो या भिखारी, सबके बच्चे एक जैसी किताब से पढ़ाई करेंगे। सिस्टम अगले सत्र से लागू हो जायेगा।
पांडे यहां चंदननगर गांव में रामबाग चंदननगर लिंक मार्ग के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्षों की गंदगी को साफ करने में समय लगता है।