फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में उपभोक्ताओं को मिलने लगा सरकारी चावल

Fri, 18 Nov 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
चावल - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
डेढ़ माह से राशन कार्ड धारकों को चावल का इंतजार खत्म हो गया। अमर उजाला के विभाग की लेटलतीफी उजागर करने पर विभाग हरकत में आया। डीएसओ पीएस पांगती के अनुसार बृहस्पतिवार को डीलरों को चावल का आवंटन शुरू हो गया है। डीलरों ने भी चावल बांटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के राशन कार्ड धारक परिवार को प्रति यूनिट तीन किलो चावल और दो किलो गेहूं मिलता है।

विभाग ने दीपावली से पूर्व गेहूं का वितरण तो करवा दिया, पर उपभोक्ताओं को चावल नहीं बांटा गया। डेढ़ माह से चावल न मिलने पर अमर उजाला ने पंद्रह नवंबर को लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें