फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राइनोवायरस के मरीजों को गले और कान का दर्द कर रहा परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- उप जिला अस्पताल की ईएनटी की ओपीडी में रोज आ रहे 35 से 35 मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


विकासनगर। ठंड बढ़ने के साथ लोग राइनोवायरस (सामान्य सर्दी) की चपेट में आ रहे हैं। संक्रमण लंबे समय तक बने रहने से गले, कान में दर्द और नाक के बंद होने की समस्या हो रही है। ऐसे मरीजों को जनरल ओपीडी से ईएनटी ( कान, नाक, गला) में रेफर किया जा रहा है। ओपीडी में रोजाना 35 से 40 मरीज इसी समस्या के साथ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल की ईएनटी सर्जन डॉ. पल्लवी कठैत ने बताती हैं कि ओपीडी में अधिकतर राइनोवायरस के मरीज आ रहे हैं। संक्रमण गले, नाक और साइनस में सूजन और जकड़न पैदा करता है। यह नली के जरिये कान तक पहुंंच जाता है। मध्य कान में यही सूजन और दर्द का कारण बनता है। संक्रमण के कारण गले में खराश और दर्द की भी समस्या होती है। इस दौरान नाक बंद होना भी एक आम समस्या है। दवाइयों के सेवन और कुछ एहतियात बरतने से समस्या दूर हो जाती है।
विज्ञापन

-
क्या करें

- गर्म पानी से गरारे करें
- पर्याप्त आराम करें

- भांप लें
- बंद नाक में सेलाइन ड्रॉप्स का प्रयोग करें

- कान की सेंकाईं करें
- खूब पानी पीएं

- चिकित्सक की सलाह पर ही दवाई लें
-
क्या न करें

- स्वयं मेडिकल स्टोर से दवाई न लें
- कानों या नाक में तेल या अन्य कोई तरल पदार्थ न डालें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें