चुने गए उम्मीदवारों में से टाइपिंग टेस्ट से ठीक पहले कुछ के आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं। ऐसे उम्मीदवार आयोग की ई-मेल आईडी पर नौ दिसंबर तक अपना पक्ष भेज सकते हैं। 12 दिसंबर को ज्ञानोदय कंप्यूटर लैब, परीक्षा भवन, हरिद्वार में हिंदी, टाइपिंग की परीक्षा होगी। इसके एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
महाधिवक्ता कार्यालय में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती के तहत होने वाली टाइपिंग परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। 12 दिसंबर को यह परीक्षा होगी। आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, 15 अगस्त को हुई परीक्षा का परिणाम 18 नवंबर को जारी किया गया था।
विज्ञापन
इसमें जो युवा चयनित किए गए हैं, उन्हें अब हिंदी, अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट देना होगा। चुने गए उम्मीदवारों में से टाइपिंग टेस्ट से ठीक पहले कुछ के आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं। ऐसे उम्मीदवार आयोग की ई-मेल आईडी पर नौ दिसंबर तक अपना पक्ष भेज सकते हैं। 12 दिसंबर को ज्ञानोदय कंप्यूटर लैब, परीक्षा भवन, हरिद्वार में हिंदी, टाइपिंग की परीक्षा होगी। इसके एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
खान अधिकारी, सहायक भू-वैज्ञानिक के इंटरव्यू 21 से
भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई उद्योग निदेशालय में भर्ती को हुई स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम 10 नवंबर को जारी हुआ था। इसके तहत खान अधिकारी पद के लिए इंटरव्यू 21 दिसंबर और सहायक भू-वैज्ञानिक पद का इंटरव्यू 22 दिसंबर को होगा। इससे संबंधित सभी जानकारी आयोग ने वेबसाइट पर जारी कर दी है।